September 15, 2026


सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव सिर पर चोट और गायब चप्पल से बढ़ी हत्या की आशंका

खैरागढ़। बढ़ईटोला के पास मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। उसके सिर पर चोट के निशान मिले है, जबकि शरीर पर प्रथमदृष्ट्या ज्यादा खरोच या गंभीर चोट के निशान दिखाई नहीं देने की बात सामने आई है। घटनास्थल की परिस्थितियों ने युवक की मौत को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए है।

सड़क किनारे मिला शव

स्थानीय लोगों ने सुबह सड़क किनारे युवक को मृत अवस्था में देखा। युवक की पहचान को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वह कहां का रहने वाला था और यहां कैसे पहुंचा इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। घटनास्थल की परिस्थितियों ने हादसे की आशंका को भी सवालों के घेरे में ला दिया है। आसपास कोई दुर्घटनाग्रस्त वाहन नहीं मिला। वहीं मृत युवक की चप्पल भी मौके पर नहीं मिली। इन परिस्थितियों को देखते हुए स्थानीय लोगों के बीच युवक की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

हत्या की आशंका

कुछ स्थानीय लोगो ने आशंका जताई है कि युवक की कही और हत्या कर शव को सड़क किनारे लाकर फेका गया हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या या किसी अन्य कारण की पुष्टि नहीं की है। युवक की मौत सड़क हादसे में हुई या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है, यह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

112 पर सूचना के बाद पहुंची पुलिस

युवक को मृत अवस्था में देखने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल युवक की पहचान और उसकी मौत का कारण दोनों ही पुलिस के लिए पहेली बने हुए है। पुलिस घटनास्थल की परिस्थितियों, सिर पर लगी चोट और आसपास से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives