September 14, 2026


फंदे पर मिली 30 वर्षीय लॉ के छात्र की लाश, मचा कोहराम, पुलिस ने की मामले की जांच शुरू

बिलासपुर : सौरभ लॉ का छात्र होने के साथ ही छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में वकालत की प्रैक्टिस कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, सुबह काफी देर तक सौरभ के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने बलपूर्वक दरवाजा तोड़ा। अंदर का मंजर देखकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। सौरभ फंदे पर लटका हुआ मिला।

घटना की सूचना तत्काल डायल-112 को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। सौरभ के मामा ने बताया कि वह घर का सबसे बड़ा लड़का था और परिवार की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ वकालत के कामकाज में भी हाथ बंटाता था। अचानक हुई इस घटना से परिजन सदमे में हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।


Archives

Advertisement

Trending News

Archives