September 09, 2026


ऑटो चालक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या का कारण अज्ञात

रायपुर : राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय ऑटो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उरकुरा सीतला पारा इलाके की बताई जा रही है। मृतक की पहचान जोहर निषाद के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके चलते आत्म*Hत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही पुलिस घटना के पीछे की वजह जानने में जुटी हुई है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives