September 07, 2026


गाय चराने को लेकर विवाद में खूनी हमला : टंगिया से युवक के गले और सिर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा से बड़ी खबर है। हत्या के प्रयास के मामले में कुआकोंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

टंगिया से युवक पर जानलेवा हमला

मिली जानकारी के अनुसार, मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र के गढ़मिरी अन्दोड़ीपारा का है। पुलिस के मुताबिक गाय चराने की बात को लेकर हुए विवाद में आरोपी भीमा मरकाम ने सुखराम मरकाम पर लोहे के टंगिया से गले और सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सुखराम गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल कुआकोंडा अस्पताल पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल दंतेवाड़ा रेफर किया गया। घायल का उपचार जारी है।

अपराध दर्ज कर जांच शुरू

मामले में कुआकोंडा थाने में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भीमा मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कुआकोंडा पुलिस का कहना है कि, अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ लगातार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


Archives

Advertisement

Trending News

Archives