September 04, 2026


नाले में मिला युवक का शव : इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे नाले में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान राकेश यादव के रूप में हुई है, जिसका शव आज सुबह वार्ड नंबर 14 में शारदा मंदिर के पीछे रेलवे लाइन के किनारे नाले में मिला।

शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। वही नाले में शव मिलने की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

जांच के बाद होगा मामले का खुलासा

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives