कोंडागांव : जिले मे कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले का एक्सीडंट हो गया है. जी हां, एक्सीडेंट में 1 महिला जवान समेत 4 जवान घायल हुए हैं. मंत्री के पीए और ड्राइवर को भी चोटे आई हैं. वहीं, 4 घायलों को रायपुर रेफर किया गया है.
दरअसल, आज
दोपहर जूनवानी के पास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री की कार को टक्कर
मारी. इसके बाद पीछ से आ रही फॉलो अप वाहन को ठोक दिया. यह बात भी सामने आ रही है
कि घटना के वक्त मंत्री भी कार में मौजूद थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि काफिले की
गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
घायलों को रायपुर रेफर किया गया
इस
हादसे में मंत्री के पीछे आ रही फॉलोइंग गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है.वहीं,
सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया. स्थिति खराब होने पर 4
को रायपुर रेफर कर दिया गया है. मंत्री के पीए अनुराग शर्मा,
और ड्राइवर सुनील को भी रायपुर रेफर किया गया है. वहीं, मौके पर काफी भीड़ लग ई थी. पुलिस ने आसपास के माहौल को शांत कराया.