August 07, 2026


सालों से फरार चिटफंड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, निवेशकों को करोड़पति बनाने का सपना दिखाकर करता था ठगी

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के मल्हार क्षेत्र से वर्षों से फरार चल रहे चिटफंड आरोपी चैतराम केवट को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर लोगों को कम समय में अधिक मुनाफा और बेहतर रिटर्न का झांसा देकर बीएन गोल्ड कंपनी में निवेश कराने तथा बाद में निवेशकों की जमा पूंजी लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप हैं।

बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ बिलासपुर, मुंगेली, महासमुंद, सरगुजा और कांकेर समेत प्रदेश के कई जिलों में चिटफंड और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। लंबे समय से गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे आरोपी पर एक मामले में ₹5 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर उस पर नजर रखी जा रही थी और उसके क्षेत्र में आने की जानकारी मिलते ही घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए तखतपुर थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। वर्षों से फरार आरोपी की गिरफ्तारी को चिटफंड घोटालों से जुड़े मामलों में अहम सफलता माना जा रहा है। इससे उन निवेशकों को भी उम्मीद जगी है, जिन्होंने अधिक मुनाफे के लालच में अपनी मेहनत की कमाई निवेश की थी और बाद में कथित ठगी का शिकार हो गए।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives