July 22, 2026


मुनाफे का लालच देकर धोखाधड़ी का मामला, 19 लाख रुपये की ठगी को दिया अंजाम, आरोपी महिला गिरफ्तार

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी महिला तृप्ती साहू ने रैम्बो इंटरनेशनल ट्रेडिंग कंपनी में निवेश करने पर 28 महीने में रकम चार गुना होने और हर महीने 10 से 12 प्रतिशत ट्रेडिंग रिटर्न देने का झांसा दिया था.

सीएसपी का क्या कहना है?

वहीं, सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रार्थी दीपक कुमार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान आरोपी के एसबीआई, यस बैंक, केनरा बैंक और एचडीएफसी बैंक खातों की जांच में लाखों रुपये के संदिग्ध और अनधिकृत लेन-देन सामने आए. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने निवेशकों से प्राप्त राशि का निजी उपयोग करने के साथ ही अन्य साथियों को आर्थिक लाभ पहुंचाया.

आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया

सीएसपी ने कहा कि मामले में धारा 420 और 34 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया था. जांच के बाद 33 वर्षीय तृप्ती साहू को गिरफ्तार किया गया. आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया. पुलिस ने आरोपी के पास से विभिन्न बैंकों की पासबुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड और कार जब्त की है. पुलिस ने लोगों से अधिक रिटर्न के लालच में निवेश करने से पहले कंपनी और निवेश योजना की पूरी जांच करने की अपील की है.


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives