बलौदाबाजार : जिले से लगे भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम तरेंगा और रोहरा के बीच व्यस्त मार्ग पर दिनदहाड़े बदमाशों ने एक ज्वेलर्स व्यापारी को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने लाखों रुपये के कीमती सोना-चांदी के जेवरात लूट लिए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
घात लगाए बैठे बदमाशों ने लूटा
मिली जानकारी के अनुसार,
ज्वेलर्स व्यापारी अपने पास सोना-चांदी के आभूषण लेकर जा रहा था।
इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे रास्ते में रोक लिया और लूट की
वारदात को अंजाम देकर लाखों रुपये के कीमती जेवरात लेकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके
पर पहुंची और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य संभावित साक्ष्यों की
जांच की जा रही है।
पुराने मामलों में अब तक नहीं मिला
सुराग
बताया जा रहा है कि,
इसी मार्ग पर कुछ वर्ष पूर्व भी दो सराफा व्यापारियों को लूट का
शिकार बनाया जा चुका है। आरोप है कि पूर्व की घटनाओं में अब तक लूट के आरोपियों तक
पुलिस और जिला साइबर टीम नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में यह तीसरी वारदात सामने आने के
बाद जिले की साइबर टीम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
बदमाशों ने दी पुलिस प्रशासन को खुली
चुनौती
लगातार हो रही ऐसी घटनाएं अपराधियों
के बढ़ते हौसलों और पुलिस की कार्यप्रणाली को चुनौती के रूप में देखी जा रही हैं।
खास बात यह है कि, बलौदाबाजार जिले में नए
पुलिस अधीक्षक के पदभार संभालने के बाद लुटेरों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर
पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे दी है।