July 13, 2026


सेवा सेतु से आसानी से बना जाति प्रमाण पत्र, समय और धन दोनों की हुई बचत

रायपुर : शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी और नागरिकों के लिए सुलभ बनाने की दिशा में सेवा सेतु पोर्टलप्रभावी माध्यम बन रहा है। इसका लाभ उठाते हुए कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखण्ड के ग्राम खेतरपाल निवाासी जगदीश मंडावी ने अपने पुत्र डिकेश्वर मंडावी का जाति प्रमाण पत्र निर्धारित समय-सीमा में आसानी से प्राप्त किया।

 
जगदीश मंडावी ने बताया कि पुत्र डिकेश्वर मंडावी के शैक्षणिक प्रवेश, छात्रवृत्ति तथा अन्य शासकीय कार्यों के लिए अनुसूचित जनजाति संबंधित जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। पहले ऐसे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई बार शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी।
 
सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी मिलने पर जगदीश मंडावी ने नजदीकी सेवा केंद्र के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों के साथ 22 जून 2026 को अपने पुत्र के जाति प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक रही तथा निर्धारित समय-सीमा में प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। जाति प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद डिकेश्वर मंडावी को शैक्षणिक प्रवेश, छात्रवृत्ति एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में आसानी हुई। ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण परिवार का समय और धन दोनों बचा तथा उन्हें अनावश्यक भागदौड़ का सामना नहीं करना पड़ा।
 
मंडावी ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल ने शासकीय सेवाओं तक पहुंच को पहले की अपेक्षा कहीं अधिक आसान बना दिया है। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठाने की अपील करते हुए इस जनहितकारी पहल के लिए शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives