June 30, 2026


दिनदहाड़े हत्या : सुबह विवाद के बाद हुई मारपीट, फिर दोपहर में सो रहे दोस्त के सिर पर बत्ते से 35 बार किया वार,आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे एक हमाल की दिनदहाड़े डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी सो रहे व्यक्ति के सिर पर लगातार लकड़ी के बत्ते से वार करता दिखाई दे रहा है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, सुबह आरोपी और मृतक के बीच नशे की हालत में विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी नशे में नग्न हो गया था और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। विवाद के दौरान मृतक ने आरोपी की पिटाई कर दी थी, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने दोपहर में वारदात को अंजाम दिया। मृतक राजेश महाराज नामक हमाल चबूतरे पर सो रहा था, तभी आरोपी वहां पहुंचा और डंडे से उसके सिर पर ताबड़तोड़ 30 से 35 बार हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी एमबी पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक और आरोपी हमाल थे

घटना के संबंध में थाना प्रभारी एमबी पटेल ने बताया कि मृतक और उसके साथ रहने वाला एक अन्य हमाल, दोनों नशेड़ी प्रवृत्ति के थे और खानाबदोश जिंदगी जी रहे थे। दोनों के बीच आपसी विवाद और मारपीट हुई थी। इसके बाद आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया था। दोपहर के वक्त राजेश महाराज नामक हमाल चबूतरे पर सोया हुआ था कि अचानक आरोपी वहां पहुंचा और लकड़ी के बत्ते से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गया। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्ततार कर लिया है।


Archives

Advertisement

Trending News

Archives