कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक वर्ष पूर्व हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा हुआ है, अवैध संबंध का खुलासा होने पर पत्नी ने अपने प्रेमी और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने पति को करंट देकर उसकी हत्या की थी,मामले में पुलिस ने सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बालोद जिले के दल्लीराजहरा के रहने वाले युवक मुकेश
विश्वास की शादी 18 साल पहले बांदे क्षेत्र की सरस्वती
से हुई थी, शादी के चंद दिनों बाद ही अपने ससुराल दल्ली
राजहरा में पड़ोस में रहने वाले युवक इन्द्रजीत विश्वास से उसकी जान पहचान के बाद
नजदीकिया बढ़नी शुरू हो गई थी।दोनों के बीच सालों से चल रहे इस प्रेम प्रसंग का पता
महिला के पति को नहीं चल पाया था, लेकिन लंबे समय के बाद जब
दोनों साथ में घूमने गए तब इसकी जानकारी मुकेश को मिल गई और दोनों के बीच विवाद होने
लगा, इस बीच महिला अपने बच्चों के साथ अपने मायके बांदे आ गई
थी|
25 मई 2025 को
मुकेश विश्वास अपनी पत्नी को तलाक देने की बात कहकर दिल्ली राजहरा से बांदे आने
निकला था, लेकिन महिला को डर था कि तलाक के बाद उसकी संपत्ति
से हाथ धोना पड़ेगा इसलिए उसमें अपने प्रेमी इंद्रजीत और बांदे के उसके दो साथियों
के साथ मिलकर मुकेश की हत्या का प्लान बनाया और मुकेश जब बांदे पहुंचा तो मामले का
हल निकालने का बहाना बनाकर बातचीत के बहाने उसे गांव में नजदीक खेत में ले जाकर
धोखे से अत्यधिक शराब का सेवन करवा दिया
जब मुकेश नशे में अचेत हो गया तो उसके हाथ पैर बांधे
और बिजली के तार उसके हाथ में लपेट कर बोर के लिए लगाए गए बिजली बोर्ड से करंट
देकर उसकी हत्या कर दी, आरोपियों में शव को घटना स्थल से कुछ
देर में फेंककर इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की, लेकिन
जब पुलिस ने जांच शुरू की तो जिस जगह मुकेश की लाश मिली थी वहां किसी तरह का बिजली
कनेक्शन नहीं पाया गया जिससे पुलिस को शक हुआ और इसके साथ ही मृतक की पत्नी का
सामान्य व्यवहार भी पुलिस के मन में लगातार शंका पैदा कर रहा था, जिसके बाद पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो सारे मामले का खुलासा हुआ
है।
पुलिस ने घटना में शामिल मृतक की पत्नी सरस्वती
विश्वास, इंद्रजीत विश्वास, सुरेन्द्र बछाड़ और रंजीत सरकार को हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर
लिया है। कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि कई पहलुओं पर जांच और बारीकी से
घटना स्थल का निरीक्षण करने पर मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ था जिसके बाद पुलिस ने
जांच प्रारंभ की थी, मामले में सभी 4 आरोपियों
को गिरफ्तार किया गया है,