May 22, 2026


‘तू सिर्फ मेरा है…’ युवती ने शादीशुदा प्रेमी पर चाकू से किया हमला, कई घंटों तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

बिलासपुर : शहर में एक युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. कथित तौर पर शराब के नशे में धुत युवती ने अपने प्रेमी पर चाकू से हमला कर दिया. युवती ने प्रेमी को धमकी देते हुए कहा कि अगर किसी और के साथ गए तो जान से मार देंगे. इस दौरान सड़क पर काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. वहीं ड्रामे की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने किसी तरह बड़ी मुश्किल से समझाइश देकर दोनों पक्षों को शांत करवाया.

विस्तार से जानिए क्या है पूरा मामला

पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है. यहां लव ट्रायंगल में हाई वोल्टेज ड्राम देखने को मिला. जानकारी के मुताबिक शादीशुदा युवक का एक युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवक प्रेमिका के साथ करी स्थित अटल आवास में रह रहा था. दोनों के साथ एक बेटी भी रहती थी. लेकिन बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी से मिलने चला गया था. जिसेक बाद युवती आग बबूला हो गई. कथित रूप से शराब के नशे में युवती ने युवक पर हमला कर दिया. युवक-युवती का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें युवती अपने प्रेमी का कॉलर पकड़कर गाली-गलौज करती नजर आ रही है. इस दौरान युवती ने युवक को धमकी देते हुए कहा, ‘अगर तूने किसी और से बात की तो जान से मार दूंगी, तू सिर्फ मेरा है.

कोर्ट में समझौते के बाद दोनों रजामंदी से अलग हो गए

वहीं कई घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आसपास के लोगों ने तंग आकर डायल 112 पर जानकारी देकर पुलिस को बुला लिया. इसके बाद पुलिस दोनों को थाने लेकर पहुंची. जहां दोनों को घंटो तक समझाइश दी गई. इसके बाद दोनों कोर्ट पहुंचे, जहां लिखा-पढ़ी के बाद रजामंदी से दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. युवती के शराब पीकर ड्रामे का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि युवती के शराब पीने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives