May 14, 2026


अरपा नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ हाथ, फैली सनसनी, नृशंस हत्या की आशंका

बिलासपुर : जिले के बेलगहना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब अरपा नदी के पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ हाथ पानी में तैरता हुआ पाया गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची बेलगहना चौकी पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता और किसी जघन्य हत्याकांड की आशंका को देखते हुए मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया, जिसने आसपास के किनारों पर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की।

पुलिस ने बरामद मानव अंग को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और आसपास के सभी थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके। फिलहाल, यह हाथ नदी में कहां से बहकर आया और यह हत्या का मामला है या कुछ और, इन तमाम पहलुओं पर पुलिस गहनता से तफ्तीश कर रही है।


Archives

Advertisement

Trending News

Archives