May 12, 2026


प्रधानमंत्री की अपील पर जैन संवेदना ट्रस्ट ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी

वर्षभर स्वर्ण आभूषणों की खरीदारी को हतोत्साहित करने से भाजपा के सोनार बांग्ला के सपने का क्या होगा

ऊर्जा के वैकल्पिक संसाधनों को मजबूत बनाने की पहल हो

रायपुर। मिडिल ईस्ट में युद्ध पर प्रधानमंत्री की देर से दी गई सीख पर जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने भी देशभक्ति प्रदर्शित करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है । कोचर व चोपड़ा ने कहा कि पेट्रोल डीज़ल की बचत निश्चित रूप से देश की अर्थव्यवस्था को सम्बल प्रदान करेगी लेकिन ये बचत नागरिकों के साथ ही नेताओं , अधिकारियों को भी करनी चाहिए साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था में चौक चोराहों पर लाल हरी बत्तियों के समय की समीक्षा कर उसमें सुधार होना चाहिये , टोल नाके पर लम्बी लाइनें व शहर में ट्रैफिक जाम से भी पेट्रोल डीज़ल का अपव्यय होता है , इन समस्याओं पर शीघ्र ध्यान दिया जाना चाहिए । पेट्रोल डीज़ल की खपत कम करने के लिए वैकल्पिक संसाधनों को मजबूती प्रदान किया जाना चाहिए । ई रिक्शा , इलेक्ट्रिक वाहनों , सौर ऊर्जा जैसे उपयोगी उपकरणों पर टैक्स कम करने की जरूरत है साथ ही सब्सिडी बढ़ाकर समय पर दी जानी चाहिये । जिससे न केवल एक वर्ष अपितु दीर्धकालीन लाभ सुनिश्चित हो सके । वर्षभर सोने की खरीदारी बन्द करने के प्रधानमंत्री जी के आव्हान का असर लाखों कारीगरों की आजीविका पर संकट के रूप में सामने आएगा और बीजेपी के सोनार बांग्ला की घोषणा झूठी साबित होगी क्योंकि कारीगरों में बहुतायत बंगाली कारीगर होते हैं । विदेश यात्रा को हतोत्साहित करने के लिए देश के पर्यटन स्थलों को विश्वस्तरीय उन्नत व आकर्षक बनाने की दिशा में तेजी से काम होना चाहिये जिससे भारतीयों के साथ ही विदेशी पर्यटकों को लुभा सकें । स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग तो हमेशा हमारे लक्ष्य में होना चाहिये । राजनैतिक पार्टियों के वोट बटोरू मुफ्त योजनाओं को बंद किया जाना चाहिए और इस राशि का उपयोग सम्बल राष्ट्र व स्वावलंबी राष्ट्र निर्माण में किया जाना चाहिए । इस हेतु संसद में कड़े कानून बनाए जाने चाहिए।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives