दुर्ग : दुर्ग पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक फ्लैट में चल रहे अवैध हुक्का संचालन का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और हुक्का से जुड़ी सामग्री भी जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार,
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चरोदा स्थित विजय शांति हाईट्स
के एक फ्लैट में अवैध रूप से हुक्का पिलाने का काम चल रहा है। सूचना के आधार पर
पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने फ्लैट नंबर 23 में रेड कार्रवाई
की। छापेमारी के दौरान मौके पर 6 युवक हुक्का पीते और पिलाते
पाए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।
पुलिस ने मौके से
हुक्का पॉट, बर्नर,
फ्लेवर, पाइप और अन्य उपकरण सहित कुल 13,215
रुपये की सामग्री जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ सिगरेट एवं
अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत मामला दर्ज कर
उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दुर्ग पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इस तरह
की किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सार्वजनिक स्थानों पर
हुक्का और तम्बाकू सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित है और नियमों का उल्लंघन करने वालों
पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।