March 12, 2026


विधानसभा : गैस संकट पर विधानसभा मे जमकर हंगामा, विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव खारिज, सत्तापक्ष बता रहा केंद्र का विषय

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को घरेलू गैस LPG संकट को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा में गैस आपूर्ति संकट और मूल्यवृद्धि पर विपक्ष स्थगन प्रस्ताव लाया। स्थगन प्रस्तुत होते ही भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने इसपर आपत्ति जताई। इसी के बाद दोनो ओर से जमकर हंगामा होने लगा। विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर भड़के कांग्रेस विधायक गर्भगृह में करने लगे प्रदर्शन। इसके बाद दोनों पक्षों से सदन में नारेबाजी होने लगी। गर्भगृह में पहुंचे विपक्षी विधायक निलंबित हो गए।

अजय चंद्राकर बोले-गैस केंद्र सरकार का विषय, यहां नहीं हो सकती चर्चा

इससे पहले स्थगन पेश करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा- पूरे प्रदेश में अफरातफरी की स्थिति बन गई है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री ने कहा था संकट नहीं है और गैस की कमी हो गई। इसी के बाद अजय चंद्राकर ने गैस को केंद्र सरकार का विषय होने को लेकर स्थगन पर आपत्ति जताई। इसके बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सदन में तीखी बहस होने लगी।

भूपेश बोले-पूरे प्रदेश में कालाबाजारी चल रही है।

इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- पूरे प्रदेश में लोगों को गैस सिलेंडर मिल नहीं रहा है, पूरे प्रदेश में गैस की कालाबाजारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि, जब व्यवस्था राज्य सरकार को करनी है तो यहां चर्चा क्यों नहीं होगी। भूपेश बघेल के इसी बयान के बाद फिर सदन में हंगामा मच गया।

अजय चंद्राकर ने दोबारा भी रोका

सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। भारी हंगामे के बीच सदन की कार्रवाई 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की दोबारा शुरू होने पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने स्थगन पढ़ना शुरू किया। तब एक बार फिर से अजय चंद्राकर ने सदन में स्थगन प्रस्ताव रखने से रोका।

स्थगन नामंजूर

दोबारा स्थगन प्रस्ताव पढ़ने के बीच में ही चंद्राकर ने एक बार फिर इसे केंद्र का विषय बताकर टोका तो सदन में दोनों पक्षों के बीच फिर जोरदार हंगामा होने लगा। चरणदास महंत ने कहा, मुख्यमंत्री ने कहा था पर्याप्त स्टॉक है। जिनके घरों में शादियां हैं, उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार को गैस सिलेंडर की व्यवस्था करनी होगी। पूरा छत्तीसगढ़ परेशान है, इसलिए सदन में चर्चा होनी चाहिए। इसके बाद स्थगन सभापति ने नामंजूर कर दिया।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives