March 08, 2026


पत्नी के कैरेक्टर पर करता था शक, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है. चरित्र शंका में पति ने लोहे के धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी. आरोपी पति से हथियार जप्त कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिकप्रार्थी जूलियस ने 6 मार्च को थाना तपकरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि 6 मार्च की मध्य रात्रि 2:30 बजे उसके भाई जेरोम तिर्की ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से मार हत्या कर दी. प्रार्थी अपनी पत्नी और परिवार के सदस्यों के साथ जब अपने भाई के घर जाकर देखा तो जेरोम तिर्की की पत्नी का रक्तरंजित शव बिस्तर पर पड़ा था. उसके गले में धारदार हथियार से मारने का गहरा घाव था और गले से खून निकल रहा था. पुलिस ने सूचना मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार जप्त किया.

पत्नी के चरित्र पर शक

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के अलकिसलीया तिर्की (53) के चरित्र पर शक था. जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था.  घटना की रात भी दोनों का विवाद हुआ था. आक्रोश में आकर जेरोम तिर्की ने अपनी पत्नी अलकिसलीया तिर्की की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तपकरा थाने में अपराध दर्ज कर मृतिका के शव का पीएम करवाया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया. कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा दिया है.


Archives

Advertisement

Trending News

Archives