July 17, 2022


आपसी कलह की वजह से महिला ने 2 बच्चों के साथ खुद को जिंदा जलाया

पति से होता था विवाद, उसके ड्यूटी जाने के बाद उठाया ये खौफनाक कदम

रायपुर| सूरजपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है यहां एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ खुद को आग लगा लिया। जिससे तीनों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उसका पति के साथ झगड़ा होता था। शनिवार रात को उसका पति ड्यूटी के लिए गया था। जिसके बाद महिला ने येे खौफनाक कदम उठा लिया है। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जरही निवासी संजीव कुमार चौधरी एसईसीएल में काम करता है। वो अपनी पत्नी बसंती(32), 2 बच्चे हिमाचल(6) और अनमोल(10) का साथ रहता था। रोज की तरह शनिवार को भी संजीव कुमार रात ड्यूटी के लिए निकला था। कहा जा रहा है कि जैसे ही वह ड्यूटी के लिए गया। बसंती ने खुद पर और दोनों बच्चों पर मिट्‌टी तेल डाल दिया और आग लगा ली।घटना के बाद उसके घर से भी धुआं उठने लगा था। जिसके बाद आस-पास के लोगों को इस बात की जानकारी मिली। फिर लोग पहुंचे तो देखा कि तीनों जल रहे हैं। इसके बाद किसी तरह से आग को बुझाया गया और तीनों को एसईसीएल के अस्पताल ले जाया गया था। वहीं संजीव कुमार को भी इस बात की सूचना दी गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भेज दिया गया था। तीनों की हालत में सुधार नहीं हुआ और रविवार दोपहर को तीनों की मौत हो गई। जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया है। इस मामले में अंबिकापुर जिले की मणिपुर चौकी पुलिस ने भी केस दर्ज किया है। मामले को लेकर अंबिकापुर एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पति के साथ विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। तीनों की मौत हो चुकी है। इधर, सूरजपुर जिले की भटगांव पुलिस ने भी केस दर्ज किया है। तीनों को शव को पीएम के लिए भेजा गया है।


Related Post

Archives

Advertisement









Trending News

Archives