मुंबई। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल हैं। दोनों अक्सर अपनी प्यार भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर, फैंस का दिल धड़का देते है। ऐसे में अब इन दोनों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मलाइका और अर्जुन करण जौहर के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफ़ी विद करण’ सीजन 7 में शिरकत कर सकते है। अगर ऐसा होता है कि मलाइका और अर्जुन पहली बार किसी शो में साथ अपने रोमांस को लेकर चर्चा करते दिखाई देंगे।एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कॉफ़ी विद करण’ सीजन 7 के लिए शो मेकर्स गेस्ट की लिस्ट बना रहे है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर मलाइका और अर्जुन का नाम बताया जा रहा है। शो में शिरकत करने वाले गेस्ट में अब तक केवल 5-6 जोड़े की पुष्टि की गई है। कई सितारों के साथ उनकी उपलब्ध डेट पर भी बात की जा रही है। अर्जुन और मलाइका भी इसमें शामिल है। हालांकि दोनों ने अभी तक शो में शामिल होने के लिए हामी नहीं भरी है।
शो में ये सितारे आएंगे नजर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 7’ के लिए जाह्नवी कपूर और सारा अली खान शूट कर चुके हैं। वहीं, ‘लाइगर’ स्टार विजय देवराकोंडा और अनन्या पांडे भी इस शो में नजर आएंगे। वहीं चर्चा है कि इस शो के कई सीजन में नजर आ चुकीं करीना कपूर बहन करिश्मा कपूर के साथ नए सीजन में बतौर गेस्ट शामिल हो सकती हैं।