कार्यकर्ता सकारात्मक ऊर्जा से आगे बढ़ें : केदार कश्यप
०० पेज प्रमुख की भी होंगे नियुक्त
रायपुर/बस्तर| प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप बस्तर जिले के वीर सावरकर कम्युनिटी हाल जगदलपुर पहुचे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और बताया कि हर बार की तरह चौथी बार भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार कैसे आये उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार की प्राथमिकता है कि शत प्रतिशत गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, साइकिल योजना, सहित सरकार की समस्त योजनाएं पूर्ण रूप से संचालित हो।
सरकार ने स्कूल, आश्रम, छात्रावास, आईटीआई, प्रयास, एकलव्य जैसी महत्वपूर्ण शिक्षा संस्थाएं संचालित की है, जिससे समाज मे परिवर्तन आ रहा है। किसानो को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिल रहा है, फसल बीमा योजना लागू हो चुकी है। अभी अभी सरकार में धान के समर्थन मूल्य पर 200 की बढोत्तरी की है। बूथ रणनीति से चुनाव में जाना है, एक मतदान केंद्र में कितने वोट है किस पार्टी को लगभग कितने वोट पड़ते हैं इन चीजों की बारीकी से समीक्षा करना है और उसके हिसाब से प्लान तैयार करना है। मंत्री कश्यप ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में “पेज प्रमुख” की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हमे मतदान केंद्र में पेज प्रमुख भी नियुक्त करना है। मंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओ से पूछा कि क्या कोई ऐसा कोई बूथ है जिसमे आज तक पार्टी को जीत नही मिली। ऐसा कौन सा शक्ति केंद्र है जिसमे आज तक पार्टी को लीड नही मिली है इसकी पहचान करना है। और सकारात्मक ऊर्जा के साथ मिशन 2018 को फतह करने है। संबंधित बूथ में पिछले चुनाव में हार जीत का अंतर कितना था, शक्ति केंद्र प्रभारी और सह प्रभारी की जिम्मेदारी को सक्रिय रूप से निर्वहन करना है।कार्यक्रम में श्री गिरिधर गुप्ता(प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पाट्री), श्री रामप्रताप (मोर्चा प्रकोष्ट प्रभारी भारतीय जनता पार्टी) , श्री सुभाउ कश्यप (प्रदेश महामंत्री भा. ज.पा), श्री किरण देव (प्रदेश मंत्री भा.ज.पा), श्री बेदु कश्यप (जिला अध्यक्ष बस्तर भा.ज.पा) मौजूद थे|