देश का सबसे बड़ा राजनैतिक हत्याकांड झीरम में भाजपा राज में हुआ : कांग्रेस
रायपुर। मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा दिए गए बयान कांग्रेस शासन काल मे राजनैतिक हत्या हुई पर कांग्रेस ने कड़ा प्रतिवाद किया है । प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश का सबसे बड़ा राजनैतिक नरसंहार झीरम हत्या कांड तो भाजपा के राज में हुआ है जिसमे कांग्रेस की पूरी पीढ़ी के नेताओ की हत्या करवा दिया गया ।जिस बस्तर की धरती पर भाजपा सरकार के माथे पर कांग्रेस नेताओं की हत्याओं का कलंक लगा उसी बस्तर में मुख्यमंत्री का यह बयान बेहद आपत्ति जनक है।
मुख्यमंत्री का इशारा जिस हत्या कांड की तरफ है उसके गुनाहगार किनकी गोंद में बैठे हुए है वह राज्य की जनता से छुपा हुआ नही है। भाजपा का यह राग अब अप्रासंगिक और पुराना हो गया है व्यक्ति विशेष के कारनामो के आधार पर कांग्रेस के ऊपर आरोप लगा कर जनता को बरगलाने का भाजपा का फार्मूला तीन चुनावो में चल गया अब नही चलने वाला जनता देख रही है अपने चुनावी विज्ञापनों का पोस्टर ब्वाय बना कर भाजपा कांग्रेस को बदनाम करने षड्यन्त्र रचती रही है वही अबकी बार भाजपा के मददगार के रूप में है ।