कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रमो की सफलता के लिये कांग्रेस ने माना आम जनता का आभार
रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव, कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने कांग्रेसजनों और छत्तीसगढ़ की जनता का आभार जताते हुये धन्यवाद दिया है।
कांग्रेस विधायक दल के उपनेता कवासी लखमा, कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. शिवकुमार डहरिया, कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उईके, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चैबे, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, अखिल भारतीय कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री मो. अकबर, राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, पूर्व सांसद करूणा शुक्ला, अमितेष शुक्ल ने कहा है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोगियों की तमाम कुचालों, कोशिशों और सरकारी मशीनरी, के दुरूपयोग के बावजूद छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सुनने न सिर्फ लाखों की संख्या में एकत्रित हुयी, दुर्ग से रायपुर तक अभूतपूर्व ऐतिहासिक स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की कर्मठता, एकजुटता की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रदेश दौरे के बाद छत्तीसगढ़ की जनता में एक भरोसा जगा है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राज्य को भाजपा के कुशासन, भ्रष्टाचार और कमीशनखोर सरकार से मुक्ति दिलायेगी।