विकास यात्रा को लेकर भाजपा के पदाधिकारी आज लेंगे बालोद में तैयारियों का जायजा
०० बालोद के ठेठवार यादव भवन में प्रदेश के नेताओं और प्रभारियों का हो रहा है विशेष आगमन
बालोद| छत्तीसगढ़ में सत्तासीन भाजपा की सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के नेतृत्व में 12 मई से प्रदेश में सरकार की उपलब्धियों को लेकर विकास यात्रा प्रारंभ किया जा रहा है जिसकी तैयारी को लेकर बालोद जिला में 4 मई को दोपहर 3 बजे ठेठवार यादव भवन में प्रदेश के नेताओं और प्रभारियों का विशेष आगमन हो रहा है जिसमे प्रमुख रूप से राम प्रताप सिंह विकास यात्रा सह प्रभारी पवन साय महामंत्री प्रदेश संगठन बृजमोहन अग्रवाल मंत्री छ.ग.शासन खूबचंद पारख 20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति नीलू शर्मा अध्यक्ष वेयर हाउस कार्पोरेशन निरंजन सिन्हा प्रदेश मंत्री जिला संगठन के लेखराम साहू नगर पालिका नगर पंचायत पार्षद और संगठन के समस्त विभाग और मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ता सामिल होंगे।