जनता से रूबरू होंगे आप के केजरीवाल
00 रायपुर के साईंस काॅलेज मैदान में दिल्ली के सीएम की बड़ी सभा 00
बिलासपुर। आप पार्टी के प्रदेश प्रमुख साकेत सिंह ठाकुर ने बताया की आप पार्टी अपनी विश्ष्टि पहचान के अनुरूप केजरीवाल की सभा को सफल बनाने के लिए कार्य कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ता शोषल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को साईंस काॅलेज मैदान पहुंचने का संदेश दे रहे है। बदलबों छत्तीसगढ़ में पार्टी ने प्रदेश के नागरिकों के मन को समझा है और हमे विश्वास है कि जनता अपनी इच्छा शक्ती से स्वंय रायपुर पहुंचेगी। पंजाब में सत्ता ना पाने वाली आम पार्टी अब अपने लिए छत्तीसगढ़ में संभावना खोज रही है। इसी तारतम्य में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 11 मार्च को रायपुर में एक बड़ी सभा ले रहे है। आम आदमी पार्टी के बिलासपुर लोकसभा प्रभारी जस्बीर सिंह चांवला ने बताया की केजरीवाल जी की सभा संकल्प सभा के नाम से होगी। इसमें पार्टी को एक लाख से अधिक लोगो के पहुंचने की उम्मीद है। पार्टी राज्य के विधानसभा चुनाव में सभी 90 सींटों पर चुनाव लड़ने वाली है। पिछले कई माह से दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय के निर्देशन में राज्य में बदलबों छत्तीसगढ़ नाम से जन यात्रा चल रही है। इसके दो राउंड हो चुके है। रायपुर में नियमित फलाईट से आने के बाद केजरीवाल साइंस काॅलेज मैदान पहुंचेगंे और जनता से संवाद करेंगे। उसके बाद पांच बजे से पार्टी संगठन की बैठक है। जिसमें पार्टी के 11 लोकसभा प्रभारी के साथ विधानसभा के प्रभारी उपस्थिति रहेंगे। साथ ही पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा ने 5-5 उपाध्यक्ष बनाए है। आप राजनैतिक दल में अन्य दलों से हटकर माई 100 के नाम से कोर ग्रुप होता है। यदि सभा सफल रही और पार्टी पदाधिकारी अपने अब तक के कार्यकलापों से संगठन प्रमुख को संतुष्ट कर पाए तो केजरीवाल का माईकोर 100 अगले छ माह के लिए राज्य में व्यवस्था संभालेगा। वैसे अनौपचारिक चर्चा में गोपलराय ने पिछली बिलासपुर यात्रा के बाद यह माना था की छत्तीसगढ़ राजनैतिक दृष्टी से पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है और पार्टी के कार्यकर्ता जनता से सीधा संवाद रखकर जनभावनाओं के अनुरूप प्रत्याशी चयन कर भुमिका निभाएंगे। यही वह अंतर है जो आप पार्टी को अन्य राजनैतिक दलों से अलग करता है।