एक दर्जन नक्सली गिरफ्तार, धारदार हथियार बरामद
रायपुर/सुकमा। सुकमा जिले के कोंटा थाने की पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर सर्चिंग के दौरान एक दर्जन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से धारदार हथियारों के अलावा भरमार भी बरामद की गई है।
आईजी बस्तर विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि ये लोग पिछले 5 वर्षो से जनमिलीसिया के सदस्य थे, गिरफ्तार माओवादियों का ये दल चिकलगुड़ा में स्कार्पियो व बाइक जलाने की घटना में शामिल था। इसके अलावा गोमपाड़ एवं भेज्जी के एलदमुदगू में सुरक्षा बलों पर फायरिंग में शामिल थे। आईजी सिन्हा ने कहा कि पुलिस बल गश्त पर निकला था, जिसको देखकर कुछ लोग भागने लगे। लिहाजा पुलिस ने इनको दौड़ाकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार माओवादियों में माड़वी तमया, सोढ़ी दुला, सोढ़ी भीम,सोयम सिंग, मुचकी मड़का, हदमा,माड़वी सुका,कोशा, मुचकी मुड़ा, मुचकी हदमा, कवासी मगधू और वाजम बुद शामिल हैं। कोंटा पुलिस ने इन पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।