रेलवे सुरक्षा बल के दो जवानों पर जानलेवा हमला, 1 की हुई मौत
०० घटना में घायल दुसरे जवान की हालत गम्भीर
रायपुर। दंतेवाड़ा जिले के बचेली रेलवे स्टेशन के पास आरपीएफ के दो जवानों पर जानलेवा हमला हुआ है। रेलवे स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर दोनों जवानों पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया।
एसपी कमलोचन कश्यप ने कहा कि, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है की यह नक्सली घटना नहीं है। बहुत सारे सामानों के चोरी होने के डर से इस इलाके में रेलवे पुलिस रोजाना गश्त करती है। इसलिए ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह घटना चोरों की होगी। हालांकि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। एसपी कश्यप ने कहा कि नक्सली ऐसी घटना करने के बाद अपने साथ लाए हथियार छोड़कर नहीं भागते, परन्तु घटना स्थल से चाकू बरामद किया गया है।आज हुई घटना में आरोपियों ने धारदार हथियार से दोनों जवानों का गला रेत दिया। एक जवान पीएस शिवा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा जवान आरके सिन्हा गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना को अंजाम नक्सलियों ने दिया है या नहीं इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है।