मासूम की हत्या कर विवाहिता ने उठाया ऐसा कदम सिहर उठे लोग
रायपुर। राजधानी के अभनपुर इलाके में ढाई साल के मासूम की निर्मम हत्या और विवाहिता की खुदकुशी मामले में पुलिस ने जांच के बाद ससुराल पक्ष पर सुसाइड के लिए दुष्प्रेरित करने का अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतका पर भी बेटे की हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ससुराल पक्ष से मामले में पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक कुलेश्वरी साहू की शादी 2014 में कन्हेरा के कृष्णा साहू से हुई थी। उसका ढाई साल का बेटा उमंग था।24 जुलाई को 11 से 2 बजे के बीच घर के बाकी सदस्य खेत पर गए हुए थे। तभी कुलेश्वरी ने मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी और साड़ी का फंदा बनाकर खुद उससे लटक गई।पुलिस ने पहले मर्ग कायम कर दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पाया कि कुलेश्वरी ने ही बेटे की हत्या की थी और खुद फंदे पर लटकी थी,पुलिस के मुताबिक मृतका ससुराल वालों से परेशान थी। इधर उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।इधर मृतका के ससुर का कहना है कि बहू अपने पति और बेटे के साथ अलग रहना चाहती थी।कृष्णा की मां बीमार रहती थी। वह उसे छोड़कर रहना नहीं चाह रहा था। इसी बात पर दोनों का अक्सर झगड़ा होता रहता था। घटना वाले दिन भी दोनों झगड़ा हुआ था। इसके बाद बहू ने ये कदम उठाया।